नर्मदापुरम
LokSabhaElection2024 : श्रमिकों को मतदान करने के लिए किया गया प्रेरित
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री सोनिया मीना एवं स्वीप नोडल अधिकारी सीईओ जिला पंचायत श्री सोजान सिंह रावत के निर्देशानुसार लोक सभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत नर्मदापुरम जिले में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्वीप की गतिविधियां आयोजित की जा रही है। स्वीप गतिविधि के तहत कार्यालय सहायक श्रम आयुक्त नर्मदापुरम द्वारा जिले के इटारसी में संस्थान के कर्मचारी, रैसलपुर एवं ब्यावरा में निर्माण स्थल पर कार्यरत श्रमिकों को 26 अप्रैल 2024 को मतदान दिवस पर मतदान करने के लिए प्रेरित किया एवं नियोजक/ ठेकेदार को निर्वाचन दिवस पर श्रमिकों को सवैतनिक अवकाश देने हेतु निर्देशित किया।



