सिवनी मालवा

निर्वाचन सेक्टर अधिकारी ने किया मतदान केन्द्रो का निरीक्षण

सिवनी मालवा में आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 को दृष्टिगत रखते हुए सेक्टर अधिकारी ने मतदान केन्द्रों का निरिक्षण किया। सेक्टर सुपरवाइजर राममोहन रघुवंशी ने बताया की जिला निर्वाचन अधिकारी नर्मदापुरम के निर्देश पर निर्वाचन सेक्टर अधिकारी क्रमांक 14 तनवीर कुमार नंदवार एवं सेक्टर अधिकारी पुलिस सहायक उप निरीक्षक शंकर सिंह मीणा द्वारा मतदान केंद्र मकोडिया, सोमलवाडा, हिरनखेडा, भडग चिखली, खुटवासा, सतवासा, छापरखेड़ा आदि मतदान केदो का निरीक्षण किया।

निरीक्षण में मतदान केंद्र पर वीएम-वन में पुरुष महिला एवं अन्य मतदाता की संख्या, मतदान केंद्र पर वीएम-वन में जेंडर रेशों एवं वोटर टर्न आउट, मतदान केंद्र पर वीएम वन में वनरेवल मतदाताओं की जानकारी, मतदान केंद्र पर वीएम वन में वोटर का प्रतिशत, मतदान केंद्र पर वीएम-वन में सामान्य जानकारी, मतदान केंद्र पर वीएम-वन में मतदान केंद्र पर मतदान को प्रभावित करने वाले की सूची संबंधित थाने से प्राप्त की गई।

सेक्टर अधिकारी द्वारा मतदान केंद्र पर शौचालय व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, रैंप व्यवस्था, मतदाताओं को बैठने के लिए स्थान फर्नीचर व्यवस्था आदि की जानकारी भी ली गई। निरीक्षण के समय सेक्टर सुपरवाइजर राम मोहन रघुवंशी, बीएलओ लोकेश गौर, विनय मसीह, रामचंद्र गौर, प्रदीप गौर भगवान दास अहिरवार आदि बीएलओ उपस्थित थे।

Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!