सिवनी मालवा

लोकसभा चुनाव से पहले तैयारियां तेज, पुलिस और अर्द्धसैनिक बल के जवानों ने निकाला फ्लैग मार्च

सिवनी मालवा। लोकसभा चुनावों को देखते हुए सिवनी मालवा में तैयारियां तेज हो गई। बुधवार शाम को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शहरीय क्षेत्र में पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स ने मिलकर फ्लैग मार्च निकाला। संयुक्त बल ने घनी आबादी और संवेदनशील इलाकों से गुजरते हुए असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश दिया कि चुनाव प्रभावित करने का प्रयास किया तो खैर नहीं।

बुधवार शाम को फ्लेग मार्च एसडीओपी कार्यालय से प्रारंभ किया गया, जो जयस्तंभ चौक , गांधी चौक, जेल रोड, पाठक चौक, राधावल्लभ मंदिर, गायत्री मंदिर, छोटी मस्जिद, राही चौक, सांई चौक, रेंज ऑफिस चौक, कल्लू चौक, शीतला माता मंदिर, देवल मोहल्ला, ठाकुर मोहल्ला, मस्जिद मोहल्ला, पुराना बस स्टेंड होते हुए थाना सिवनी मालवा पहुंचा।

आमजन को चुनाव के प्रति विश्वास दिलाने का प्रयास करते हुए असामाजिक तत्वों को चेतावनी दी गई। फ्लैग मार्च में एसडीओपी राजू रजक, थाना प्रभारी सिवनी मालवा सज्जनसिंह मुकाती, थाना प्रभारी शिवपुर विवेक यादव, थाना प्रभारी डोलरिया खुमानसिंह पटेल ने पुलिस और पैरामिमिलिट्री फोर्स के साथ शामिल रहे। फ्लेग मार्च में सिवनी मालवा अनुविभाग के सिवनी मालवा, डोलरिया और शिवपुर का पुलिस बल भी मौजूद रहा।

Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!