सिवनी मालवा

भूजल मद की जगह को लेकर राजस्व विभाग और नगर पालिका आमने सामने

MP पटवारी संघ का आरोप पटवारी व राजस्व निरीक्षक कार्यालय की भूमि पर नगर पालिका कर रही अतिक्रमण

सिवनी मालवा। एमपी अजब है गजब है के क्रम में सिवनी मालवा विधानसभा क्षेत्र भी आ चुका है। यहां पर भूजल मद की जमीन को लेकर राजस्व विभाग और नगर पालिका आमने सामने आ गई है। जहां MP पटवारी संघ का आरोपी है कि पटवारी और राजस्व निरीक्षक कार्यालय की भूमि पर नगर पालिका अतिक्रमण कर भवन का निर्माण कर रही है। तो अधिकृत तौर पर नगर पालिका इस मामले में कुछ भी कहने से बचती नजर आ रही है।

पूरा मामला वार्ड क्रमांक 14 के मुख्य मार्ग पर कंदेली नदी के लोहिया पुल के पास हो रहे भवन निर्माण से जुड़ा हुआ है, यह निर्माण कार्य शराब दुकान के सामने निर्माणाधीन भवन का है। जिसे राजस्व विभाग भूजल मद की जमीन बता रहा है तो नगर पालिका दबे स्वरों में इस जमीन को अपना बताते हुए भवन निर्माण का कार्य शुरू कर ठेकेदार को वर्क आर्डर भी जारी कर चुकी है।

दो बार निर्माण कार्य को रोकने के आदेश दिए

अक्टूबर 2023 में पहली बार नगर पालिका ने इस जमीन पर निर्माण कार्य  पर रोक लगाते हुए निर्माण कार्य को रोकने के आदेश ठेकेदार को दिए थे, जो लगभग 4 महीने तक रहे। लेकिन फरवरी माह के आखिरी सप्ताह में नगर पालिका द्वारा ठेकेदार को निर्माण कार्य पर लगी रोक हटाते हुए ठेकेदार से पुन: निर्माण कार्य शुरू करने के आदेश जारी कर दिए गए। मामला तूल पकड़ते ही 7 मार्च को ठेकेदार को पुन: बैकडेट के आदेश 6 मार्च की तारीख में जारी करते हुए निर्माण कार्य पर रोक लगाते हुए निर्माण कार्य रोकने के आदेश जारी कर दिए गए।

क्या है पटवारी संघ के ज्ञापन में

मध्य प्रदेश पटवारी संघ तहसील शाखा सिवनी मालवा ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन तहसीलदार राकेश खजूरिया को सौंपा जिसमे उन्होंने बताया की उपखंड सिवनी मालवा अंतर्गत कार्यरत पटवारी – राजस्व निरीक्षकों के कार्यालय तथा आवास के लिए सिवनी मालवा के पत्थर पुल समीप ग्राम बराखड़ कलां का खसरा संख्या 9 रकबा 0.142 हेक्टेयर भूमि आरक्षित की गई थी। शासन आदेश के उपरांत उक्त भूमि पर कार्यालय का निर्माण होना है। किंतु मीडिया के माध्यम यह संज्ञान में आया है कि नगर पालिका सिवनी मालवा द्वारा उक्त भूमि पर बिना शासन की अनुमति के अतिक्रमण कर व्यवसायिक काम्प्लेक्स का निर्माण किया जा रहा है। आम नागरिकों की सुविधा के लिए वहां पटवारियों, राजस्व निरीक्षकों के कार्यालय का निर्माण किया जाना आवश्यक है। पटवारियों ने बताया की जिस भूमि पर नगरव पालिका निर्माण कार्य कर रही है वो वर्तमान में खसरा अभिलेख के अनुसार भूजल मद में दर्ज है। नगर पालिका सिवनी मालवा द्वारा मध्य प्रदेश शासन के नियमों का उल्लंघन कि जा रहा है। इससे शासन – प्रशासन के साथ-साथ आम नागरिकों को भी असुविधा हो रही है। समस्त पटवारियों ने मांग की है की आम नागरिकों तथा शासन प्रशासन की सुविधा के लि उक्त भूमि पर पटवारियों, राजस्व निरीक्षकों के कार्यालय का निर्माण कार्य कराया जाए।

Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!