सभी वन ग्राम अब राजस्व ग्राम होंगे : प्रेमशंकर वर्मा, भाजपा विधायक
सिवनी मालवा विधानसभा के तवानगर वासियों के लिए खुशखबरी 284.90 लाख रुपए की सौगात
सिवनी मालवा। नर्मदापुरम हरदा के किसानों के लिए वरदान तवाडैम की पंचायत रानीपुर तवानगर में आज़ लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग नर्मदापुरम मध्यप्रदेश द्वारा जल जीवन मिशन अंतर्गत नल जल प्रदाय योजना का विधायक श्री वर्मा द्वारा विधिवत भूमिपूजन किया गया । बतौर मुख्यातिथि विधायक प्रेमशंकर वर्मा रहे अध्यक्षता जनपद पंचायत केसला अध्यक्ष गंगाराम कलमें के द्वारा की गई विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य सीमा कासदे, जनपद सदस्य सोनू ऊइके, सरपंच शिवनारायण धुर्वे रहे । पीएचई विभाग से सहायक यंत्री मजीब उल हसन, उपमंत्री अनिल शर्मा, विकासखंड समन्वयक शेफ्ता अंजुम पंचायत सचिव हरिकेश मरकाम आदि ने सहयोग प्रदान किया ।
निमार्ण कार्य की लागत 284.90 करोड़ के भूमि-पूजन किए गए । तवानगर वासियों को अब जल संकट से मिलेंगी मुक्ति अभी तक जल के लिए तवानगर वासियों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ता था
विधायक प्रेमशंकर वर्मा ने सम्बोधित करते हुए कहा की तवानगर में पहले हमारे कार्यकर्ताओं द्वारा पानी की समस्या बताते थे हमने अधिकारियों को तवानगर में पानी की समस्या को निजात दिलाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया था प्रधानमंत्री ने कहां की हर गांव में नल से घर घर तक जल पहुंचा हमारा कर्तव्य है सभी वन ग्राम राजस्व ग्राम घोषित हों गए ।
भूमि पूजन करते समय पूर्व मण्डल अध्यक्ष हरजिंदर सिंह सलूजा, भूपेश साहू, दीपक यादव, सुरेश देशमुख, प्रमेश मालवीय, प्रतीक उपाध्याय, आरती आदि तवानगर वासी, समस्त पंच एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
ग्राम के कार्यकर्ताओं का कांग्रेस पार्टी से मोह भंग ।
आज़ केसला जनपद के चीचा, पिपरिया गांव के 10 कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी से नाता तोड़ते हुए भाजपा का दामन थामा भाजपा विधायक प्रेमशंकर वर्मा की कार्यप्रणाली से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने बालों में संतोष दामडे, राजकुमार बरखने, रामकरण कलमें, मोहन सिंह कासदे, दिलीप दरसिमा, अशोक बरखने, श्रीराम कासदे, सुरेश बारस्कर, सुखदास बरखने आदि ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की इस दौरान भाजपा के नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।



