जन अभियान परिषद की बैठक संपन्न, वृक्षारोपण एवं नरवाई की आग रोकने हेतु की चर्चा
सिवनी मालवा तहसील की ग्राम पंचायत भरलाय में बुधवार को मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद सिवनी मालवा की मासिक ब्लॉक बैठक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता भूतपूर्व सरपंच राम दास लौवंशी ने की। बैठक में पांचों नवांकुर संस्थाएं, समस्त ग्राम विकास पशुधन समितियों के अध्यक्ष सचिव और ग्रामीण उपस्थित रहे।
आयोजित कार्यक्रम में प्रस्फुटन समितियों के माध्यम से बैठक लेकर पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण एवं नरवाई की आग रोकने हेतु जागरूकता चलाऐ जाने संबंधी चर्चा हुई। किसान नेता संतोष पटवारे ने बताया की अधिकारियों की तमाम समझाइशों के बाद भी किसान इसे नजरअंदाज कर बड़ी नादानी कर रहे हैं। फलत: प्रकृति, पर्यावरण और जान-माल की क्षति के रूप में समाज को इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ रही है। किसानों की इस गलत आदत की वजह से वायुमंडल में धुंआ फैल जाता है और इससे प्रकृति चक्र में बदलाव के कारण देश और प्रदेश की विकास दर भी बाधित होती है। कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक फसलों के गिरते उत्पादन और किसानों को हो रहे घाटे के पीछे नरवाई का जलाना एक मुख्य वजह है।
इस अवसर पर ब्लॉक समन्वयक हरिदास दायमा, आपकी संस्था अध्यक्ष संगीता मेहरा, किसान नेता संतोष पटवारे, योगेंद्र राजपूत, राजेश सारथी, सुनील सिंगुरिया, सुगना लौवंशी, अमर गार्गव, एमएसडब्ल्यू, बीएसडब्ल्यू छात्राएं काजल रघुवंशी, सुनील कुमार, प्रस्फुटन समितियों के कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।



