नर्मदापुरम

बाल अधिकार एवं संरक्षण विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण और सरपंच सम्मान समारोह

इटारसी। कविवर पंडित भवानी प्रसाद मिश्र ऑडिटोरियम इटारसी में बाल अधिकार एवं संरक्षण विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण एवम सरपंच सम्मान समारोह श्री निर्मल सिंह राजपूत नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता साहनी तहसीलदार जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्री विजय चौहान सुश्री रुचि अग्निहोत्री बाल कल्याण समिति सदस्य नर्मदापुरम श्रीमती नाजिया बेगम पार्षद एवं महिला बाल विकास सभापति श्रीमती गीता पटेल पार्षद श्री राहुल प्रधान डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी अधीक्षक श्री आर चौधरी प्रधान पाठक श्री महेश रैकवार श्रीमती गीतांजलि पार्षद प्रतिनिधि श्री मनीष ठाकुर एवं श्री राजकुमार बावरिया पार्षद प्रतिनिधियों की उपस्थिति में आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में बाल संरक्षण समितियां के अध्यक्ष, पार्षद आंगनवाड़ी कार्यकर्ता स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, शिक्षक अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के आयोजक श्री सचिंद्र चौरे ज़िला प्रभारी विदिशा सोशल वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन नर्मदापुरम एवम श्रीमती दीप्ती शुक्ला प्रभारी परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास इटारसी द्वारा जिले में अपनी पंचायत को बाल विवाह मुक्त घोषित करने वाले सरपचो ,बालहित में बनाए गए कानून के अनुसार बच्चों को सुरक्षा प्रदान करने हेतु बनाई गई व्यवस्थाओं यथा -बाल संरक्षण समितियां बाल कल्याण समिति, जिला बाल संरक्षण इकाई एवं महिला एवं बाल विकास का उल्लेख करते हुए उपस्थित सभी सदस्यों के बाल संरक्षण मे योगदान के लिए बहुत धन्यवाद दिया। बाल संरक्षण हेतु कार्य करने वाले सरपंच, पार्षद, स्वास्थ्य कर्मी,आशा, उषा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का सम्मान किया गया एवं उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

कार्यक्रम मे विदिशा सोशल आर्गेनाइजेशन के श्री सचिंद्र चौरे द्वारा बाल विवाह रोकथाम हेतु योगदान देने वाले सरपंचो को संस्था की और से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित बालिकाओं से बनाए गए कानून पर प्रश्नोत्तरी जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्री विजय चौहान द्वारा आयोजित कर बालिकाओं को पुरस्कार किया गया। कार्यक्रम में कार्यक्रम में बाल विवाह विषय पर बनी रंगोली आकर्षण का केंद्र रही ।

कार्यक्रम के दौरान विदिशा सोशल वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन एवं नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी फाऊंडेशन का समस्त स्टाफ और काउंसलर मौजूद रहे।
साथ ही , मुस्कान एवं जीवोदय संस्थान से भी उपस्थित रहे एवं बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई
कार्यक्रम में महिला बाल विकास के समस्त अधिकारी कर्मचारी , श्रीमती दीप्ति शुक्ला , हिना खान , श्रीमती अर्चना बस्तावर, श्रीमती पूनम मौर्या, श्रीमती मीना गाठले, श्रीमती राखी मौर्य, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका एवं
कार्यक्रम के दौरान विदिशा सोशल वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन काउंसलर कुसुम केवट कम्युनिटी सोशल वर्कर कमलेश कुमार गढ़वाल मानवेंद्र तोमर स्मिता मसीह लालजी पाल ज्योति महिमा बावरिया अन्य समस्त स्टाफ और मौजूद रहे।

Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!