नर्मदापुरममध्यप्रदेश

हरदा ब्लास्ट में पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए सर्व समाज की महत्वपूर्ण बैठक

हरदा।  हरदा ब्लास्ट में पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए सर्व समाज की महत्वपूर्ण बैठक गुर्जर छात्रावास हरदा में रखी गई ।जिसमें विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी, वरिष्ठ सर्व समाज जिला अध्यक्ष, सर्व समाज पदाधिकारी, नर्मदापुरम जिला अध्यक्ष- ललित पटेल गुर्जर जी, राष्ट्रीय सनातन हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष, करनी सेना जिला अध्यक्ष- सुनील राजपूत जी, गुर्जर समाज जिला अध्यक्ष, कुर्मी समाज जिला अध्यक्ष, यादव समाज जिला अध्यक्ष, जाट समाज जिला अध्यक्ष, विश्नोई समाज जिला अध्यक्ष,तहसील अध्यक्ष केशव मंडलोई जी तथा मात्र शक्ति में हरदा जिला तहसील अध्यक्ष – अंजू गौर जी, तहसील उपाध्यक्ष – सुनीता गुर्जर जी की उपस्थिति में बैठक संपन्न हुई। सभी का हृदय से आभार करते हैं।बैठक पश्चात पीड़ितों से मिलकर आवश्यक सामग्री वितरित की तथा उन्हें न्याय दिलाने व आवश्यकता की पूर्ति का आश्वासन दिलाया गया। कलेक्टर महोदय को अवगत कराया गया पीड़ितों को न्याय दिलाया जाए। यदि प्रशासन द्वारा पीड़ितों के साथ न्याय नहीं किया गया तो प्रशासन को चेतावनी है इस विषय को लेकर विशेष आंदोलन किया जाएगा।

Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!