सिवनी मालवा

सरस्वती शिशु मंदिर बघवाड़ा में नव प्रवेशी शिशुओं का विद्यारंभ संस्कार प्रारंभ

सिवनी मालवा। सरस्वती शिशु मंदिर बघवाड़ा में नव प्रवेशी शिशुओं का विद्यारंभ संस्कार गायत्री परिवार से पधारे परिवार्जक श्रीदेवी दास जी कुशवाहा एवं जमुना प्रसाद जी मालवीय ने यज्ञ हवन करा कर 10 बच्चों का विद्यारंभ संस्कार संपन्न कराया। बच्चों को स्लेट पर ॓ॐ भूर्भुवः स्वः॔ लिखकर विद्यारंभ संस्कार संपन्न कराया। गायत्री परिवार के सदस्यों के द्वारा बताया गया है कि सनातन धर्म में 16 प्रकार के संस्कार होते हैं इसमें से विद्यारंभ संस्कार 9वे नंबर का संस्कार है। इस दिन विद्या की देवी मां सरस्वती का प्रकट उत्सव भी मनाया जाता है एवं इस दिन बच्चों का विद्यारंभ संस्कार करने से वह बालक प्रखर बुद्धि वाला एवं बुद्धिमान होता है। सरस्वती शिशु मंदिर बघवाड़ा के समस्त आचार्य दीदीयां गणेश देवड़ा ,राजकुमार लोवंशी ,रामफल खरे, अजय मेहरा,मनोहरीलाल साध शीला मेहरा, क्षमा लौवंशी ,रितु राजपूत और मानशी गौर उपस्थित रहे।

Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!