महिलाओं के रोजगार से जोड़ने के लिए रिसेप्शनिस्ट प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ
स्कूली छात्राओं के आत्मरक्षा प्रशिक्षण का हुआ समापन, 109 छात्राओं को ट्रैकसूट एवं प्रमाण पत्र किये गए वितरण

नर्मदापुरम। मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा संचालित महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना के अंतर्गत जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में इंडियन ग्रामीण सर्विसेज एवं जिला पुरातत्व पर्यटन संस्कृति परिषद के संयुक्त तत्वाधान में पचमढ़ी पर्यटन स्थल के इटारसी ब्लॉक के सेंट जोसेफ कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल, इटारसी में आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन उपरांत छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं ट्रैकसूट वितरण किये गए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला पुरातत्व पर्यटन संस्कृति परिषद से पर्यटन प्रबंधक मनोज सिंह ठाकुर, प्राशिक्षक संजय नायर, इंडियन ग्रामीण सर्विसेज के संकुल प्रमुख अर्चना दास की उपस्थिति में 109 आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्राप्त छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं ट्रैक सूट वितरित किये गये। अर्चना दास के द्वारा स्कूल की अध्ययनरत छात्राओं को पर्यटन से संबंधित क्षेत्रों में रोजगार व स्वरोजगार से जुड़ने हेतु जॉब रोल तथा महिला उत्पीड़न उन्मूलन के विषय में जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्य पुष्पा जोरदे नें बच्चों को नियमित जूडो कराटे अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया l



