सिवनी मालवा

शासकीय प्राथमिक शाला में हुआ एफएलएन मेले का आयोजन

सिवनी मालवा। राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल के निर्देश पर समस्त मध्यप्रदेश में एफएलएन मेले का आयोजन किया गया इसी तारतम्य में
विकासखंड सिवनी मालवा की समस्त शासकीय प्राथमिक शाला में हुआ एफएलएन मेले का आयोजन बच्चों के शारीरिक विकास बौद्धिक विकास भाषा विकास एवं गणित की पूर्व तैयारियों को परखने के लिए एफएलएन मेले का आयोजन किया गया मेले में कक्षा 1 व 2 के विद्यार्थियों की शारीरिक एवं बौद्धिक क्षमताओं को परखने के लिए अनेक गतिविधियों का आयोजन विकास खंड की समस्त शासकीय प्राथमिक शालाओं में किया गया। प्रमुख गतिविधियों में संतुलन बनाकर चलना,दौड़ना, कूदना,पेपर फोल्डिंग, विभिन्न चित्रांकनों का मिलान,वर्गीकरण,वस्तुओं को क्रमबद्ध करना,रंगों की पहचान,आकार की पहचान,चित्र वाचन,पढ़ना,अंको पहचान,गणना,जोड़ घटाना आदि अनेक प्रकार की शारीरिक बौद्धिक एवं भाषा विकास की गतिविधियां कराई गई। मेले में बच्चों की माता श्री ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया एवं अपने बच्चों की प्रगति का जीवंत अनुभव किया मेले के समापन पर सभी बच्चों को एफएलएन मेला रिपोर्ट कार्ड वितरित किए गए । एफएलएन मेले को सफल बनाने के लिए जनपद शिक्षा केंद्र सिवनी मालवा एवं जिला शिक्षा केंद्र नर्मदा पुरम के अधिकारियों द्वारा मेले का सघन अवलोकन किया गया किया गया इसी क्रम में दूरस्थ वन ग्राम नापुपुरा,इकलानी, भावंदा पीपलगोटा एवं केवलाझिर में बीआरसी संतोष कुमार शर्मा द्वारा अवलोकन किया गया संतोष कुमार शर्मा द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला इकलानी में फीता काटकर एवं माँ सरस्वती जी का पूजन कर एफएलएन मेले का शुभारंभ किया गया कार्यक्रम के समय शासकीय हाई स्कूल प्राचार्य सुरेंद्र परपची एवं एकलव्य संस्था से प्रियेश दीवान एवं अन्य साथी विशेष रूप से सहयोगी के रूप में उपस्थित थे । शासकीय माध्यमिक शाला बघवाड़ा सतवासा एवं सीएम राइस स्कूल सिवनी मालवा का अवलोकन जिला शिक्षा केंद्र नर्मदापुरम से एपीसी
सुरेंद्र वासनिक,डॉक्टर विनीत साहू,विनोद किरकेट्टा ने किया,जिले की टीम के साथ जनशिक्षक,विकासखंड एफएलएन प्रभारी नितिन दुबे उपस्थित रहे । जन शिक्षक श्याम रघुवंशी,रोहित रघुवंशी,मन मोहन रघुवंशी,विनय शर्मा विजय सिंह राजपूत,ओम प्रकाश धनगर,मोहनलाल सांगुले,कमलेश व्यास,राजेश रघुवंशी,इदरीश शेख विजय आनंद पटेल,श्यामा कांत बकोरिया,आशाराम धनवारे द्वारा अपने-अपने जन शिक्षा केंद्र की दो-दो शालाओं का अवलोकन किया गया ।

Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!