नर्मदापुरम
पंजीयन के लिए गिरदावरी की अनिवार्यता, जिले में पंजीयन कराने के लिए 132 केन्द्र निर्धारित
रबी उपार्जन के लिए किसान अपना पंजीयन 5 फरवरी से 1 मार्च 2024 तक कराएं

नर्मदापुरम। जिले में रबी उपार्जन के लिए किसानों का पंजीयन का कार्य 5 फरवरी से 1 मार्च 2024 तक किया जाएगा। इसके लिए जिले में कुल 132 केन्द्र बनाए गये हैं। कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने आगे बताया है कि जिले में बनाये गये 132 पंजीयन केन्द्रों में तहसील नर्मदापुरम में 9 केन्द्र बनाए गये हैं, तहसील डोलरिया में 8, इटारसी में 16, सिवनीमालवा में 36, माखननगर में 17, सोहागपुर में 20, पिपरिया में 11 एवं बनखेड़ी तहसील में 15 केन्द्र बनाए गये हैं।
कलेक्टर सुश्री मीना ने किसान भाईयो को बताया है कि पंजीयन के लिए गिरदावरी कराना आवश्यक है। इस संबंध में कलेक्टर ने समस्त राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों, तहसीलदारो एवं नायब तहसीलदारों तथा अधीक्षक भू-अभिलेख को निर्देशित किया है कि वे रबी विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन के लिए किसान पंजीयन गिरदावरी शीघ्र कराया जाना सुनिश्चित करें।



