नर्मदापुरम
जनसुनवाई में आए आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश

नर्मदापुरम। मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री सोजन सिंह रावत एवं अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र कुमार सिंह ने अधिकारियों के साथ जनसामान्य की समस्याओं पर गंभीरता से सुनवाई कर उनका निराकरण किया। जनसुनवाई में आए 110 आवेदनों पर सुनवाई की गई। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही पिछली जनसुनवाई में आए आवेदनों के निराकरण की स्थिति की जानकारी भी ली। जनसुनवाई में संयुक्त कलेक्टर श्री अनिल जैन सहित अन्य सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें।



