नर्मदापुरम

नर्मदापुरम जिले की 213407 लाड़ली बहनों के खाते में 25 करोड़ 93 लाख 95 हजार 550 रुपए राशि अंतरित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंडला में आयोजित कार्यक्रम में लाड़ली बहनों व सामाजिक सुरक्षा पेंशनरों की खाते में राशि की अंतरित

नर्मदापुरम। मुख्यमंत्री Dr Mohan Yadav ने कहा है कि महिलाओं के स्वावलंबन और सम्मान के लिए मध्यप्रदेश सरकार समर्पित है। गोंडवाना क्षेत्र की दो-दो बेटियों ‘महारानी दुर्गावती’ और ‘रानी अवंतीबाई’ ने देश का मान बढ़ाया है। मुगलों की सत्ता को चुनौती देने वालीं रानी दुर्गावती, राजा शंकर शाह एवं रघुनाथ शाह सहित इस पुण्य धरा की सभी महान विभूतियों को मैं प्रणाम करता हूं ।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज मंडला में आयोजित कार्यक्रम में सिंगल क्लिक के माध्यम से 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के खाते में 1576 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता राशि का अंतरण कियामुख्यमंत्री श्री यादव ने 56 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों के खाते में 340 करोड़ रुपए की राशि अंतरित की। कार्यक्रम में सभी जिले वुर्चअली जुड़े।
जिला मुख्यालय में कलेक्टर कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में कार्यक्रम आयोजित हुआ। एनआईसी कक्ष में जिला पंचायत सीईओ श्री एसएस रावत ,जिला कार्यक्रम अधिकारी ललित डहरिया सहित अधिकारी कर्मचारी एवं लाड़ली बहनें उपस्थित रहीं। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा नर्मदापुरम जिले की 213407 लाड़ली बहनों को 25 करोड़ 93 लाख 95 हजार 550 रुपए की राशि वितरित की गई।
Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!