नर्मदापुरम

विद्यार्थियो को पॉक्सो एक्ट एवं अन्य कानूनी जानकारी से अवगत कराने के लिए विद्यालयों में विधिक साक्षरता शिविर / जागरूकता कार्यक्रम हआ संपन्न

नर्मदापुरम। मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर एवं प्रधान जिला एवं सेशन न्यायाधीश, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नर्मदापुरम के निर्देशानुसार एवं सचिव/जिला न्यायाधीश, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नर्मदापुरम के मार्गदर्शन में विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को पॉक्सो एक्ट, शिक्षा का अधिकार, मध्यस्थता के लाभ के विषय में जागरूक करने के उद्देश्य से दिनांक 23 जनवरी को केन्द्रीय विद्यालय नर्मदापुरम एवं दिनांक 24 जनवरी को उत्कृष्ट विद्यालय नर्मदापुरम में विधिक साक्षरता शिविर एवं जागरूकता कार्यकम का आयोजन किया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नर्मदापुरम द्वारा 23 जनवरी को विधिक साक्षरता शिविर एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया था तथा केन्द्रीय विद्यालय नर्मदापुरम द्वारा नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष्य में परीक्षा पे चर्चा विषय पर चित्रकलां प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, इसी क्रम में दिनांक 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में उत्कृष्ट विद्यालय नर्मदापुरम में विधिक साक्षरता शिविर एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
उक्त दोनों विद्यालयों में विभिन्न स्कूलों के उपस्थित बच्चें एवं शिक्षकगण को जिला न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश पॉक्सो कोर्ट द्वारा पॉक्सो एक्ट के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई, साथ ही बच्चों को गुड टच बेड टच, शिक्षा का अधिकार, आई.टी. एक्ट, मध्यस्थता के लाभ आदि विषयों पर भी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई, न्यायाधीश महोदय द्वारा बच्चों को मोबाईल का उपयोग सर्तकता से उपयोग करने, सोशल मीडिया पर अनावश्यक पोस्ट ना करने तथा किसी के द्वारा भेजे गये अनावश्यक लिंक को ना खोलने के संबंध में समझाईश दी गई।
जिला विधिक सहायता अधिकारी द्वारा उत्कृष्ट विद्यालय में उपस्थित छात्र-छात्राओं एंव शिक्षकगण को चाईल्ड हेल्पलाईन नं0 1098, एवं निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने हेतु नालसा द्वारा संचालित टोल फ्री नं. 15100 के बारे में जानकारी दी गई एवं किसी भी प्रकार की कानूनी जानकारी एवं निःशुल्क विधिक सहायता के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अथवा लीगल एड डिफेंस काउंसल कार्यालय में संपर्क करने हेतु जानकारी प्रदान की गई।
उक्त विधिक साक्षरता शिविर एवं जागरूकता कार्यकम में जिला न्यायाधीश / विशेष न्यायाधीश पॉक्सो, जिला विधिक सहायता अधिकारी, जिला विधिक सहायता अधिकारी, चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल नर्मदापुरम, असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसल नर्मदापुरम, केन्द्रीय विद्यालय के प्राचार्य, एवं शिक्षक शिक्षिकाएं सम्मिलित ह यें।
Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!