सिवनी मालवा
वार्ड 14 में लाड़ली बहनाें के साथ मनाया सक्रांति महोत्सव

सिवनी मालवा। मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा मकर संक्रांति उत्सव मनाया गया एवं लाड़ली बहनों के खाते में बारह सौ पचास रुपये डाले गये। इस उपलक्ष्य में सिवनी मालवा नगर पालिका वार्ड क्रमांक 14 सिवनी-मालवा में वार्ड पार्षद दीपक बाथव द्वारा लाड़ली बहनों की आरती उतारी एवं बहनों को गुड़ तिल का वितरण किया गया । जिसमें नगरपालिका कर्मचारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका और बहनें उपस्थित रही ।



