इटारसी पुलिस की बड़ी सफलता : हत्या के 12 घंटे में ही हत्या के चार आरोपी गिरफ्तार
घटना में प्रयुक्त एक चाक व एक खंजर नुमा बड़ा चाकू जप्त

इटारसी। इटारसी शहर के व्यस्ततम क्षेत्र नाला मोहल्ला मे दिनांक 15/12/2023 को रात करीव 10.15 बजे चार आरोपियों के द्वारा मोहल्ले के योगेश पिता हरिदास उम्र 26 वर्ष निवासी चिश्तीया आटा चक्की वाली गली नाला मोहल्ला इटारसी की धारदार हथियार से हत्या कर नाली में फेककर भाग जाने के मामले गे मृतक योगेश के भाई जितेंद्र की रिपोर्ट पर अपराध धारा 302, 34 IPC का कायम किया था!
उक्त मामले की गंभीरता को देखते हुये श्रीमान पुलिस अधीक्षक डा० गुस्करण सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आपुतोष मिश्र तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस इटारसी श्री महेन्द्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी इटारसी श्री गौख सिंह बुंदेला द्वारा तत्काल थाना पर उपस्थित पुलिस बल की टीम बनाकर प्रभावी कार्यवाही करते हुये घटना के मात्र । 2 घंटे में ही जघन्य हत्या के चारो आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर आरोपियों ने पिछले 2 दिन पहले मृतक योगेश द्वारा आरोपी शिब्बू की माँ के साथ हुरो विवाद की रंजिस पर से दिनांक 15/12/23 को रात करीब सवा 10 वजे विश्तीया आटा वक्की के पारा नाला गोहल्ला इटारसी में योगेश के मिलने पर एक राय होकर एक खटकेदार वाकू व एक खंजर जुमा चाकू से योगेश पर ताबड़तोड़ हमला करते योगेश को घायल कर पारा की नाली में धकेल देना स्वीकार किया! उक्त प्रकरण में आरोपी सुल्तान उर्फ टीपू को उसके घर नाला मोहल्ला इटारसी से तथा शेष तीन आरोपी शुभम उर्फ शिब्बू आसरे, नईम खान और शेख रहीम उर्फ पोटा को शिब्बू के प्रेग नगर न्यूयार्ड इटारसी के रेल्वे क्वाटर से गिरपतार किया जाकर शिब्बू व नईग के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक खटकेदार तथा एक खंजरनुगा बड़ा वाकू व अन्य साक्ष्य जप्त किया है! आरोपिगण रेल्वे स्टेशन इटारसी से अवैध वेंडरी करना बताए है. तथा न्यूयार्ड का रेल्वे क्वाटर कब्जा कर वहाँ से ही ट्रेन मे धन्दा करना बताए है! सभी आरोपियों को माननीय न्यालय के समक्ष पेश किया जा रहा है!
उल्लेखनीय है कि थाना इटारसी क्षेत्र मे दुई ऐसी गंभीर घटनाओ को पूर्व में भी इटारसी पुलिस द्वारा गंभीरता से लेकर अल्प रागय गे ही मामले का खुलासा करते हुये आरोपियों को गिरफ्तार करने में लगातार सफलता प्राप्त की है!
महत्वपूर्ण भूमिका – निरीक्षक गौरख सिंह बुंदेला. SI सुनीलघावरी, SI रघुवंशी, SI रजक, ASI संजय रघुवंशी, अनिल ठाकुर, प्र०आर० अशोक सिंह चौहान, हैमत तिवारी, भागवेन्द्र सिंह, शेख अबरार, आशा संगीत, हरीश, कृष्णा, अविनाशी, जोशवा, रवीद्र, राजू जाट की मुख्य भूमिका रही!



