सांवलखेड़ा उपसरपंच का आरोप : सरपंच और अधिकारी मिलकर कर रहे सरकारी पैसों का दुरूपयोग
कलेक्टर नर्मदापुरम को की पक्के सीमेंट रोड पर अर्थवर्क की शिकायत, जांच की मांग

नर्मदापुरम। नेता और अधिकारी मिलकर किस तरह मिलकर सरकारी पैसो का दुरूपयोग करते है इसकी बानगी देखने को मिलती है नर्मदापुरम जिले की सिवनी मालवा विधानसभा की ग्राम पंचायत सांवलखेड़ा में। जहां पहले से बने पक्के सीमेंटरोड पर मुरम का अर्थवर्क किया जा रहा है। जिसमें सरपंचों और अधिकारियों की मिलीभगत की बात भी कही जा रही है। इस बारे में सांवलखेड़ा के सरपंच और जनपद के अधिकारियों का पक्ष जानने के लिए प्रयास किया तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया।
पूरा मामले सामने तब आया जब सांवलखेड़ा पंचायत की उपसरपंच श्वेता शर्मा इसकी शिकायत कलेक्टर नर्मदापुरम नीरज सिंह को करने पहुंची। उपसरपंच का कहना है कि ग्राम पंचायत सावलखेड़ा जनपद पंचायत नर्मदापुरम के ग्राम सावलखेड़ा मे सीसी रोड का निर्माण किया जा रहा है। जिस रोड का निर्माण कार्य किया जा रहा है वह पहले से सीमेंट रोड है, उस रोड पर अर्थ वर्क कार्य किया जा रहा है,मुरम डाली जा रही है,जबकि पक्का रोड है यह कार्य रिनुवल मे आता है। सी सी रोड पर अर्थ वर्क करना एवं गिट्टी का बेस डालना नियम विरुद्ध है, जो की भ्रष्टाचार की श्रेणी मे आता है,यह कार्य सरपंच, सचिव, इंजीनियर एवं CEO जनपद की मनमानी का जीताजागता उधारण है,इसकी उच्चस्ट्रीय जाँच होना चाहिए।
कलेक्टर से यह शिकायत की गई है
ग्राम पंचायत सांवलखेड़ा जनपद पंचायत नर्मदापुरम जिला नर्मदापुरम के ग्राम सांवलखेड़ा में राजू केवट के घर से विष्णु केवट के घर तक सी.सी. रोड का निर्माण कार्य किया जा रहा है जिस रोड पर निर्माण कार्य किया जा रहा है वह पहले से सीमेंट रोड है उस रोड पर अर्थवर्क किया जा रहा है रोड पर मुरम डाली जा रही है यह कार्य रिनुवल में आता है। सीमेंट रोड पर अर्थवर्क करना एवं गिट्टी का बेस डालना नियम विरूद्ध है। जो कि भ्रष्टाचार की श्रेणी में आता है सरकार के पैसों का दुरूपयोग किया जा रहा है। इस कार्य के दिनांक 11.12.2023 से मनरेगा के मस्टर जारी कर दिये गये हैं। मस्टर में मनरेगा मजदूरों की हाजिरी डाली जाती है । यह कार्य सचिव सरपंच इंजीनियर एवं सी.ई.ओ. जनपद की मनमानी का उदाहरण है। अतः महोदय जी से निवेदन है कि वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा जांच कराई जावें ।



