सिवनी मालवा

एड्स जागरूकता पखवाड़ा एड्स बचाव कार्यशाला का आयोजन

सिवनी मालवा। शासकीय कुसुम स्नातकोत्तर महाविद्यालय सिवनी मालवा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में रेड रिबन क्लब द्वारा दिनांक 14 दिसंबर 2023 को महाविद्यालय में एड्स जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत एड्स जागरूकता एवं बचाव की कार्यशाला काआयोजन किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिवनी मालवा से पधारे डॉक्टर ऋषि चौबे ने एड्स जागरूकता के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए छात्रों को बताया कैसे एड्स फैलता है। उसके प्रमुख चार कारण बताएं असुरक्षित यौन संबंध गर्भावस्था के दौरान सेविंग करते समय नई सीरीज का प्रयोग किया जाना चाहिए आदि पर विस्तार पूर्वक छात्र-छात्राओं को बताया गया महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयोजक डॉक्टर मोहन सिंह गुर्जर ने बताया कि महाविद्यालय द्वारा एड्स जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जिसके अंतर्गत आज विद्यार्थियों को एड्स संबंधि जानकारी प्रदान की गई तथा इस एड्स जागरूकता पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत की शुरुआत प्राचार्य डॉ राजेश कुमार रघुवंशी द्वारा एड्स जागरूकता पर सजग और सचेत रहने की आवश्यकता प्राचार्य द्वारा बताई गई। इस अवसर पर प्राचार्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि एड्स एक ऐसी बिमारी है जिससे थोड़ी सी जागरूकता से बचा जा सकता है।इस अवसर पर डॉ कल्पना स्थापक, प्रो एससी अग्रवाल, प्रो. एसके अग्रवाल, डॉ एके यादव, डॉ जया कैथवास, डॉ आरती पडियार, डॉ अनुराग पथक, श्रीमती विजयश्री मालवीय, कमल सिंह अहिरवार, प्रेम नारायण परते, रमाकांत सिंह, डॉ अतुल गौर, श्रीमती सुमन यादव, प्रशांत चौरसिया, डॉ रश्मि सोनी नवनीत सोनारे, श्रीमती गीता डोंगरे, कैलाश गड़वाल, डॉ प्राची सिंह, रोहित मालवीय तथा समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!