MP Election 2023 : भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने ली बैठक

नर्मदापुरम। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद शर्मा ने शनिवार शाम को भाजपा जिला कार्यालय नर्मदापुरम की चारों विधानसभा प्रभारी, विधानसभा संयोजक, विधानसभा विस्तारक की बैठक में संगठन कार्यो के बारे में चर्चा की। उन्होंने बैठक में चुनावी मार्गदर्शन दिया। बैठक में नर्मदापुरम केप्टन अभिमन्यु सिंह, जिलाध्यक्ष माधवदास अग्रवाल, महामंत्री मुकेश मैना, विधानसभा प्रभारी बृजकिशोर गुप्ता, विकास सिंह, शिवेन्द्र सिंह, राजो मालवीय, कमल धूत, संदेश पुरोहित, विश्वनाथ सिंघल, निखिलेश चतुर्वेदी, विस्तारक श्यामनाथ चौहान, बृजमोहन वासुदेव, जितेन्द्र सिंह राजपूत मौजूद रहे।
मां नर्मदा की पूजन कर लिया आर्शीवाद
संगठन कार्य से प्रदेश महामंत्री हितानंद शर्मा ने नगर के प्रमुख सेठानी घाट पर जाकर मां नर्मदा का पूजन अर्चन कर मां नर्मदा का आर्शीवाद लिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष माधवदास अग्रवाल, केप्टन अभिमन्यु सिंह, मुकेश मैना, राजो मालवीय, बृजमोहन वासुदेव, बृजकिशोर गुप्ता, शिवेन्द्र सिंह, जिला मीडिया प्रभारी अमित माहाला, सुनील राठौर, प्रशांत दीक्षित, सागर शिवहरे, रोहित गौर, राहुल सोलंकी, उमेश शुक्ला, गोविंद राय, ऋषभ शुक्ला, राम सगर उपस्थित थे।



