नर्मदापुरम

इटारसी पुलिस को अवैध रुप से 12 बोर देशी कट्टा व एक जिंदा कारतूस आरोपी के कब्जे से जप्त करने में सफलता प्राप्त

इटारसी। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. गुरकरण सिंह के मार्गदर्शन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आशुतोष मिश्र नर्मदापुरम तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) इटारसी श्री महेन्द्र सिहं चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी इटारसी निरीक्षक गौरव सिंह बुंदेला के कुशल नेतृत्व में अवैध हथियार रखने वालो के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है इसी क्रम में आज दिनांक 04/11/23 को मुखबिर से सुचना प्राप्त हुयी कि एक व्यक्ति जो पीले रंग की टी शर्ट पहने है मेहरागावं मेन रोड नदी पुल के आस पास देशी कट्टा कमर मे रखे घुम रहा है, मुखबिर की सुचना पर तत्काल थाना प्रभारी इटारसी द्वारा एक टीम का गठन किया गया। जो टीम मुखबिर द्वारा बताये हुये स्थान मेहरागावं मेनरोड नदी पुल के पास पहुचीं जहां एक व्यक्ति मुखबिर द्वारा बताये हुलिये के अनुसार संदिग्ध अवस्था मे नदी पुल पर खड़ा दिखा जो पुलिस को अपने पास आता देख वह वहां से भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा जिसका नाम, पता पुछने पर उसने अपना नाम शुभम यादव पिता सीताचरण यादव उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम तीखड का होना बताय जिस के कब्जे से अवैध रुप से रखी एक 12 बोर देशी कट्टा एवं 1 जिंदा कारतूस मिले जिनके संबंध में वैध लाइसेंस एवं दस्तावेज पुछने पर उसके द्वारा कोई भी वैध लाइसेंस नही होना बताया बाद मौके पर आरोपी से एक 12 बोर देशी कट्टा व एक जिंदा कारतूस जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का होने से थाने पर प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उल्लेखनीय है कि आगामी विधान सभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुये इटारसी पुलिस द्वारा लगातार आरोपियो की धरपकड की जा रही है। आगामी विधान सभा चुनाव एवं आदर्श आचार संहिता के पालन में इटारसी पुलिस टीम द्वारा आगे भी इस प्रकार की कार्यवाही जारी रखी जावेगी।

महत्वपुर्ण भूमिका – थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव सिंह बुंदेला, सउनि अनिल ठाकुर, प्रधान आर. 573 अशोक चौहान, आर. 771 हरिश डिगरसे, आर 841 राजेश पवार, आर 920 गजेन्द्र डडोरे आर. 773 जयप्रकाश पाठे, की सराहनीय भूमिका रही।

Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!