24 नग कछुऐं , 02 नग जाल जप्त किए गए

नर्मदापुरम। 29.10.2023 को श्री अनिल शुक्ला वनसंरक्षक वन वृत्त नर्मदापुरम श्री संदीप फैलोज वनमंडलाधिकारी सामान्य नर्मदापुरम श्रीमती रचना शर्मा सामान्य संयुक्त वनमंडलाधिकारी सामान्य सोहागपुर के मार्गदर्शन एवं श्री सुमित पाण्डेय वनपरिक्षेत्र अधिकारी सोहागपुर सामान्य के निर्देशन में गठित गश्ती दल ( दल में शामिल सदस्य श्री राजेन्द्र कुमार भिलाला वनपाल, श्री राजेश अग्रवाल वनरक्षक, श्री उत्तम गीते वनरक्षक, श्री दीपक मिश्रा स्थाईकर्मी ) द्वारा गश्ती के दौरान साकला पुल पर लगी एस.एस.टी. टीम (श्री माखन सिंह कटारे, एएस.आई.) के सहयोग से चेंकिंग के दौरान आती हुई एक मोटर साइकिल हीरो होन्डा MP05MF3645 को संदेह के आधार पर रोक कर चेक करने पर उसके पास से 24 नग कछुऐं 02 नग जाल जप्त किए गए आरोपी का नाम गोवर्धन आ० चेतन उम्र लगभग 36 वर्ष निवासी नयाखेडा तहसील सोहागपुर जिला नर्मदापुरम है। मोटर साइकिल, 24 नग कछुए व 02 नग जाल जप्त कर वन अपराध प्रकरण पंजीबध्द किया गया। प्रकरण में विवेचना जारी है।
000



