सिवनी मालवा।
आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत महाविद्यालय के प्राचार्य के मार्गदर्शन में एवम महाविद्यालय के खेल अधिकारी डॉ अनुराग पथक के निर्देशन में कुसुम महाविद्यालय के खिलाड़ियों एवम बेथल स्कूल की टीम के मध्य महाविद्यालय में वॉलीबॉल मैच खेला गया। खिलाड़ियों ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया। खेल अधिकारी डॉ अनुराग पथक ने बताया के समय समय पर महाविद्यालय के खिलाड़ियों के लिए इस प्रकार की प्रतियोगिताएं होती रहती है। जिससे खिलाड़ियों के खेल में निखार आता जा रहा है। इस अवसर पर डॉ कल्पना स्थापक, आईयूएसी प्रभारी डॉ ए के यादव, एस के अग्रवाल, एस सी अग्रवाल, डॉ मोहन सिंह गुर्जर, महाविद्यालय के खेल अधिकारी डॉ अनुराग पथक ने खिलाड़ियों के खेल की सराहना की एवम महाविद्यालय के समस्त स्टाफ ने खिलाड़ियों को बधाई एवम उज्जवल भविष्य की कामना की।
Back to top button
error: Content is protected !!