सिवनी मालवा

महिलाओं से कुपोषण पर चर्चा एवं व्यक्तिगत स्वच्छता का महत्व समझाया

सिवनी मालवा। ग्राम हिरण खेड़ा केंद्र क्रमांक 3 में पोषण पखवाड़ा की गतिविधि के अंतर्गत कुपोषण पर चर्चा एवं व्यक्तिगत स्वच्छता का महत्व महिलाओं को समझाया गया। पर्यवेक्षक श्रीमती सुचित्रा राजावत द्वारा सभी माताओ को समझाइश दी कि आज से सभी प्रकार  पौष्टिक व्यंजन बालिका को खिलाना शुरू करे साथ ही व्यंजन में आहार में विविधता पौष्टिकता एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखना है 6 माह से लेकर 2 वर्ष का समय बच्चे के लिए अति महत्वपूर्ण है यही वह समय है जब  बच्चे कुपोषण का शिकार होते हैं इसलिए दिन में कई बार थोड़ा-थोड़ा करके मसला हुआ ताजा पका गर्म भोजन खिलाना है एवं बढ़ती उम्र के साथ भोजन की मात्रा बढ़ाते जाना है एवं आंगनबाड़ी से प्रदाय किया टेक होम राशन नियमित रूप से बच्चे को खिलाने हेतु प्रेरित किया। साथ ही माता को पोषण परामर्श दिया गया माता को बताया कि बच्चे को जितने भी बार भोजन कराएं उसमें वसा तथा प्रोटीन,कार्बोज अवश्य हो जैसे भोजन में अंडे,दाल मोटा अनाज शामिल कर उसे पोस्टिक बनाएं बच्चे का वजन उसकी लंबाई के अनुसार कम होने के कारण उसे एनआरसी में भर्ती करवा दें जिससे उसके वजन में वृद्धि होगी तथा माता को नियमित पोषण परामर्श दिया जाएगा

Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!