मप्र खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड अध्यक्ष जितेंद्र लिटोरिया ने शिवपुर कप में छक्के चौके लगा किया बेटिंग का प्रदर्शन

सिवनी मालवा। विश्वेंद्र सिंह मंडलोई मित्र मंडल द्वारा आयोजित ऑल इंडिया टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के गुरूवार को शुभारंभ किया गया। शुभारंभ के अवसर पर मप्र खादी व ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष जितेंद्र लिटोरिया ने अपनी बेटिंग का प्रदर्शन कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
उद्घाटन सत्र में प्रथम मैच शिवपुर बनाम सिवनी मालवा के विरुद्ध था जिसमें पहले सिवनी मालवा ने बल्लेबाजी करते हुए 154 रन बनाए जवाब में शिवपुर 78 रनों पर सिमट गई इस मुकाबले में सिवनी मालवा ने जीत हासिल की तथा दूसरा मुकाबला बिसोनी कला तथा सिवनी मालवा के बीच का जिसमें बिसोनी कला विजेता रहा।

इस अवसर पर मप्र खादी व ग्रामोद्योग बोर्ड अध्यक्ष जितेंद्र लिटोरिया, योगेंद्र सिंह मंडलोई राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा, लोधा लववंशी समाज पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र कुमार साध, पूर्व जनपद अध्यक्ष मृगेंद्र सिंह मंडलोई, विश्वेंद्र सिंह मंडलोई, सांसद प्रतिनिधि अरविंद सोहरोत, अभिषेक शर्मा, राहुल पटैल, भीमसिंह पटैल, नीरज तिवारी, कल्लू राठौर, प्रदीप रघुवंशी, आयुष यादव सहित अन्य उपस्थित रहे।



