11 दिन में होगें विभिन्न खेलों का आयोजन, सिवनी मालवा विधानसभा के निवासी ही होगें इसमें शामिल

सिवनी मालवा। खेल महोत्सव को लेकर नगर पालिका सभाकक्ष में एसडीएम और नगर पालिका अध्यक्ष की उपस्थिति में बैठक का आयोजन किया गया। खेल महोत्सव का शुभारम्भ 13 जनवरी को प्रातः 9 बजे से मिनी मैराथन दौड़ के साथ होगा। इसका समापन 23 जनवरी को किया जाएगा। खेल महोत्सवों में आयोजित होने वाले खेलों के विजेताओं को पुरुस्कारों के वितरण में मैडल खेल स्थल पर और ट्राफी एवं प्रशस्ति पत्र अटल खेल प्रशाल में होने वाले गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में प्रदान किये जायेंगे। नगर पालिका अध्यक्ष रीतेश जैन ने बताया की खेल में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से किये जा रहे है जिनकी अंतिम तारीख 10 जनवरी है।
खेल महोत्सव के आयोजन को भव्य और ऐतिहासिक बनाने की तैयारिया सिवनी मालवा नगर पालिका द्वारा की जा रही है। नपाध्यक्ष ने सभी शासकीय और निजी स्कूलों के संचालकों से अपील की है कि वह प्रयास करे कि स्कूल में पढ़ने वाले ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थी सिवनी मालवा खेल महोत्सव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। इसके लिए नगर पालिका के पार्षद इन स्कूलों में पहुंचकर छात्र छात्राओं को सिवनी मालवा खेल महोत्सव में आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में शामिल होने के लिए प्रेरित करेगें।
सिवनी मालवा खेल महोत्सव में आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिताओं में कबड्डी, खो खो, कि्रकेट, फुटबाल, शतरंज, व्हालीबॉल, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, रस्साकस्सी, टेबल टेनिस जैसे खेल है। इन खेलों में कि्रकेट और रस्सा कस्सी में उम्र का कोई बंधन नहीं रखा गया है, तो वहीं शेष खेलों के लिए 11 से 15 वर्ष और 16 से 25 वर्ष का ग्रुप बनाया गया है। खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मैडल व प्रमाण पत्र का वितरण गणतंत्र दिवस समारोह में किया जाएगा।
सिवनी मालवा खेल महोत्सव में शामिल होने के लिए विधायक प्रेमशंकर वर्मा, एसडीएम अनिल जैन, एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी, नपा सीएमओ राकेश मिश्रा ने अपील की। नगर पालिका अध्यक्ष रितेश रिंकू जैन का कहना है कि सिवनी मालवा खेल महोत्सव को भव्य बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे है। हमारो प्रयास है कि इस खेल महोत्सव में पूरी विधानसभा के खिलाड़ी शामिल हो। इसके लिए स्कूलों से अपील की जाएगी।
यह है खेल महोत्सव की रूपरेखा
- 16 एवं 17 जनवरी कबड्डी एवं एथलेटिक्स 11 से 15 वर्ष एवं 16 से 23 वर्ष के बालक एवं बालिकाओं के लिए शासकीय कुसुम महाविद्यालय में आयोजित की जायेगी।
- 18 एवं 19 जनवरी को खो-खो प्रतियोगिता 11 से 15 वर्ष एवं 16 से 23 वर्ष के बालक एवं बालिकाओं के लिए टैगोर पब्लिक स्कूल में आयोजित की जायेगी।
- 18 एवं 19 जनवरी को व्हालिबाल प्रतियोगिता 11 से 15 वर्ष एवं 16 से 23 वर्ष के बालक एवं बालिकाओं के लिए शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित की जायेगी।
- 19 एवं 20 जनवरी को फ़ुटबाल प्रतियोगिता 11 से 15 वर्ष एवं 16 से 23 वर्ष के बालकों के लिए नर्मदा वेली स्कूल में आयोजित की जाएगी।
20 एवं 21 जनवरी को बेडमिन्टन प्रतियोगिता 11 से 15 वर्ष एवं 16 से 23 वर्ष के बालक एवं बालिकाओं के लिए आयोजन ज्ञानगंगा स्कूल के सामने आडिटोरियम में किया जाएगा। - 21 को शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन 11 से 15 वर्ष एवं 16 से 23 वर्ष के बालक एवं बालिकाओं के लिए ज्ञानरत्न स्कूल में किया जाएगा।
19 से 23 जनवरी तक क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन अटल खेल प्रशाल मैदान में किया जाएगा जो की बालिकाओं के लिए नहीं रहेगी। - 23 जनवरी को रस्साकस्सी प्रतियोगिता का आयोजन अटल खेल प्रशाल मैदान में किया जाएगा जिसमे बालक बालिकाएं हिस्सा ले सकेंगी।
- 23 जनवरी को टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन 11 से 15 वर्ष एवं 16 से 23 वर्ष के बालक एवं बालिकाओं के लिए शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिवनी मालवा में किया जाएगा।



