केंद्रीय विद्यालय सिवनी मालवा में वार्षिक खेल उत्सव का आयोजन

सिवनी मालवा। केंद्रीय विद्यालय में वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया l कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री अनिल कुमार जैन एसडीएम सिवनी मालवा द्वारा की गई l इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट किया गया जिसकी सलामी मुख्य अतिथि द्वारा ली गई l सत्र 2022 मे 12वी बोर्ड परीक्षा में उत्क्रष्ट परिणामों के लिए विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक विकास मेश्राम और पवन सिंह ठाकुर को प्रमाण पत्र अध्यक्ष महोदय द्वारा प्रदान किए गए l कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए,जिसमें लोकनृत्य योग के विभिन्न आसन एवं प्राथमिक विभाग के नन्हें बच्चों द्वारा एरोबिक्स के आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए l अपने अध्यक्षीय भाषण में एसडीएम महोदय द्वारा खेल के महत्व पर प्रकाश डाला और बच्चों को खेलों में सहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया गया l प्राथमिक विभाग माध्यमिक विभाग और उच्चतर विभाग के छात्र छात्राओं के मध्य सदनानुसार विभिन्न प्रतियोगिताएं के फाइनल मुकाबलों के मैच आयोजित किए गए l सभी विजेताओं को पुरस्कार, मेडल एवं प्रमाण पत्र प्राचार्य श्री राजीव रंजन जी एवं वरिष्ठ शिक्षक विकास मेश्राम के कर कमलों द्वारा वितरित किए गए l धन्यवाद ज्ञापन खेल शिक्षक ललित कुमार पवार द्वारा किया गया l इस वार्षिक खेल उत्सव में विद्यालय के समस्त छात्र-छात्रा एवं सभी शिक्षक शिक्षिकाएं सम्मिलित रहे l



