शासकीय कुसुम महाविद्यालय में छात्रवृत्ति शिविर का आयोजन

सिवनी मालवा। शासकीय कुसुम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आज दिनांक 29 नवंबर 2022 को शासन के निर्देशानुसार छात्रवृत्ति शिविर लगाया गया। शिविर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर.के. रघुवंशी के मार्गदर्शन में लगाया गया। छात्रवृत्ति प्रभारी श्रीमती सुमन यादव ने बताया की इस शिविर में विद्यार्थियों अनुसूचित जाति , अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्र /छात्राओं के छात्रवृत्ति संबंधित समस्याओं का निराकरण विशेषकर जिन विद्यार्थियों के खाते एनपीसीआई से लिंक नहीं है उनकी समस्याओं के निराकरण हेतु यह शिविर लगाया गया। शिविर के आयोजन की विद्यार्थियों को पूर्व सूचना प्रदान की गई थी। शिविर में 52 विद्यार्थियों ने उपस्थित होकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। शिविर में श्री रविकांत , सर्विस मैनेजर एसबीआई ए डी शाखा ,सिवनी मालवा अपने सहायक अधिकारी के साथ उपतिथ रहे और खाते को एनपीसीआई से लिंक करने बाबत विद्यार्थियों को जानकारी दी और महत्वपूर्ण योगदान प्रदान किया। शिविर को सफल बनाने में डॉ. ए.के .यादव,डॉ.कल्पना स्थापक , डॉ आरती पडियार , डॉ.अतुल गौर ,डॉ. योगेश खंडेलवाल ,डॉ. श्वेता धाकड़ और समस्त महाविद्यालय परिवार का महत्वपूर्ण योगदान रहा।



