सिवनी मालवा

आयुष विभाग का मेगा स्वास्थ्य शिविर : 575 रोगियों का किया गया उपचार

सिवनी मालवा के ग्राम जीरावेह में किया गया आयोजन

सिवनी मालवा। मध्यप्रदेश शासन आयुष विभाग के आदेश एवं जिला आयुष अधिकारी नर्मदापुरम मार्गनिर्देशन मे सिवनी मालवा तहसील के के ग्राम जीरावेह मे दिनांक 28 नवंबर 2022 को आयुष मेगा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ धन्वंतरी पूजन कर किया गया। विशेष अतिथि ग्राम जीवह के वरिष्ठ नागरिक श्री विजयसिंह पटेल, भारतीय किसान संघ के केदार जिला अध्यक्ष श्री देवेन्द्र पटेल श्री. विधायक प्रतिनिधि श्री सज्जन सिंह पटेल जी एवं जीरावेह सरपंच श्री राघव पटेल द्वारा शिविर को आरंभ किया गया। शिविर का संचालन डा. विमला गढ़वाल, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी जीवरावेह के द्वारा किया गया। शिविर मे आयुर्वेद पद्धति से 401, होम्योपैथी पद्धति से 101, यूनानी पद्धति से 73 रोगियो का उपचार किया गया। 185 मरीजो के ब्ल्ड प्रेशर की जांच की गई 165 हितग्राहियों को योगाभ्यास कराया गया। आयुष रोग प्रतिरोधक औषधि त्रिकटु चूर्ण संशमनी व आयुष 64 टैब का वितरण सभी रोगिया को किया गया। इस प्रकार कुल 575 रोगियो का उपचार आयुष मेगा शिविर में किया गया। शिविर मे डा. आनंद सागर डॉ. युसुफ अली, डा. मोहन मालवीय, डॉ. आशुतोष पटेल, डा. आरती रघुवंशी, डा. नेहा यादव, श्रीजितेन्ड जिनोदिया, श्री मुकेश शर्मा, श्रीमती रजनी जिनोदिया, श्रीमती रजनी चौरे, श्रीमती रेखा गौर, श्री नीतेश पवार श्री गुरुशरण मालवीय, अनुराधा खोपरे का योगदान रहा।

Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!