कुसुम महाविद्यालय अर्थशास्त्र विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आर्थिक सर्वेक्षण

सिवनी मालवा। शासकीय कुसुम महाविद्यालय सिवनी मालवा के अर्थशास्त्र विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना ने संयुक्त रूप से गोद ग्राम सोमालवाड़ा का आर्थिक सर्वेक्षण किया गया l आर्थिक सर्वे में गोद ग्राम की आर्थिक स्थिति, कृषि एवं संबद्ध योजनाएं, स्वास्थ्य सुविधाएं ग्राम विकास एवं शासकीय योजनाएं, आधारभूत संरचना एवं शिक्षा का सर्वे किया गया l इस सर्वे में अर्थशास्त्र विभाग की भी छात्र-छात्राएं एवं राष्ट्रीय सेवा योजना 25 स्वयंसेवक का सहयोग रहा l आर्थिक सर्वे के दौरान सोमालवाड़ा नवनिर्वाचित सरपंच श्रीमती दुर्गा शिव शंकर परते ने बताया कि गांव से खेत तक सड़क निर्माण एवं शासकीय उपचार केंद्र का प्रस्ताव ग्राम पंचायत द्वारा भेजा गया है आर्थिक सर्वे सोमालवाड़ा के 10 वार्डों के प्रत्येक वार्ड के 15 घरों का सैंपल लिया गया है l कुल 150 घरों का सैंपल लिए गए हैं l इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. आरके रघुवंशी, अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ मोहन सिंह गुर्जर, श्री प्रेम नारायण परते, श्रीमती गीता डोंगरे, श्री गजानंद वास्कले, प्रिया लौवंशी, पूर्णिमा, जितेंद्र कीर, अभिषेक मालवीय, ऋषभ श्रीवास्तव, अमन गौर, गुलशन लौवंशी, रानू योगी, इरफान, रंजना दुनगे, शिवानी दुनगे, मुस्कान बाथव, आदर्श गौर आदि छात्र-छात्राएं उपस्थित थे l



