नर्मदापुरमराजनीति

भाजपा कार्यकर्ता सकारात्मक भाव से काम करता है : ब्रजेन्द प्रताप सिंह

नर्मदापुरम। भारतीय जनता पार्टी नर्मदापुरम जिले में विगत दिनों हुए जिला, जनपद एवं नगर पालिका चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधियों ने ऐतिहासिक जीत हासिल की। यह जीत भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और परिश्रम का परिणाम है। प्रदेश में नर्मदापुरम जिले के कार्यकर्ताओं की अलग पहचान है क्योंकि यहां का कार्यकर्ता संगठन में सकारात्मक भाव से काम करता है उक्त बात गुरूवार को भाजपा जिला कार्यालय में आए नर्मदापुरम जिले के जिला पंचायत, जनपद पंचायत एवं नगर पालिका के जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए जिले के प्रभारी मंत्री श्री ब्रजेन्द प्रताप सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस से सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस तक चलाए गए जनसेवा अभियान के माध्यम से अनेकों योजनाओं से जनता को लाभ मिला।  जिलाध्यक्ष श्री माधवदास अग्रवाल ने कहा कि आगामी दिनों में जिले की चारों विधानसभाओं में पार्टी संगठन द्वारा ग्रामीण एवं नगरीय निकाय जनप्रतिनिधियों का प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपने अपने बूथ पर मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में 10 प्रतिशत नव मतदाताओं को जोड़ने के लक्ष्य को पूर्ण करने का आव्हान किया। जिला मीडिया प्रभारी अमित महाला ने बताया कि कार्यक्रम में विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, विजयपाल सिंह, ठाकुरदास नागवंशी, मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया, दर्शनसिंह चौधरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष पारिक, संभागीय कार्यालय मंत्री हंस राय, प्रदेश सह संयोजक दिनेश तिवारी, पीयूष शर्मा, जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी, कल्पेश अग्रवाल, आशुतोष तिवारी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती अर्चना पुरोहित, पूर्व जिला महामंत्री रघुवीर सिंह राजपूत, जिला पंचायत सदस्य अजीत मण्डलोई, नगर पालिका अध्यक्ष नीतू महेन्द्र यादव, पंकज चौरे, जनपद अध्यक्ष भूपेन्द्र चौकसे मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री प्रसन्ना हर्णे व आभार जिला उपाध्यक्ष अनिल बुन्देला ने माना। इस दौरान कार्यक्रम में जिला कार्यालय मंत्री प्रशांत दीक्षित, सह कार्यालय मंत्री चरणजीत सिंह, मंडल अध्यक्ष सागर शिवहरे, विकास नारोलिया, राहुल सोलंकी, जोगिन्दर सिंह, सुशील बरकड़े, अ.ज.जा. मोर्चा जिलाध्यक्ष महेन्द्रप्रताप सिंह जूदेव, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक महाला, महामंत्री पूनम मेषकर, प्रशांत पालीवाल सहित मंडल पदाधिकारी व मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!