जनजाति गौरव दिवस के रुप में मनाईं बिरसा मुंडा जयंती

नर्मदापुरम। *जनजाति गौरव दिवस के रुप में मनाईं बिरसा मुंडा जयंती ।*। आज़ जिला प्रशासन नर्मदापुरम के द्वारा आदिवासी जनपद केसला में 15-11-2022 को बिरसा मुंडा जयंती को जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाया गया । *मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान* जी ने भी कहा पैसा एक्ट लागू किया जायेगा जिससे की गांव में ही ग्राम सभा के माध्यम से ही भूमि का नामांतरण किया जायेगा जो भूमि को ग़लत तरीके से नाम पर कराई गई अब आदिवासियों की जमीन को धोखाधड़ी करके नाम पर करवाने बालों की खेर नहीं धर्मांतरण करके आदिवासी महिलाओं को शादी करके ज़मीन नाम पर करवाने बालों को भी बक्सा नहीं जायेगा । *भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा मण्डल अध्यक्ष जनपद सदस्य *सुनील नागले* ने बताया कि आज़ हमारे मुख्यमंत्री जी एवं प्रधानमंत्री जी ने बिरसा मुंडा जयंती को गौरव दिवस के रुप में मनाने का यह निर्णय लिया इसके लिए जनजाति लोग आपके आभारी हमेशा रहेंगे । केसला जनपद में भारत की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू के मंडला से लाइव प्रसारण में क्षेत्रिय *विधायक प्रेम शंकर वर्मा* ने बताया की आदिवासी समाज के गौरव बिरसा मुंडा जी ने हमारे को आजादी दिलाने में बहुत योगदान दिया और अपने प्राणों को निछावर कर दिया प्रसारण को लाइव कार्यक्रम में विधायक प्रेम शंकर वर्मा, जनपद पंचायत अध्यक्ष गंगाराम कलमें, सीमा कास्दे, रघुवीर राजपूत, शैलेन्द्र दीक्षित, अशोक साहू, दिनेश मेहतो, सुनील नागले, गणेश पगारे, संतोष सल्लाम, प्रमेश मालवीय, सुशील बरखडे, अजय साहू, कन्या सराठे, संजय तुमराम जिला पंचायत सीईओ सोजान सिंह रावत, आदिवासी परियोजना अधिकारी बीईओ आशा मोर्य, तहसीलदार दीप्ती चौधरी, पीके पाण्डे, एसडीओ संतोष मीना, आदि अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।



