सी एम् राइज विद्यालयों में विज्ञान शिक्षण हेतु संभागीय विज्ञान शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम

नर्मदापुरम। नवोन्मेष प्रशिक्षण दिनांक 16नवम्बर से21नवम्बर तक शासकीय बालिका प्रशिक्षण केन्द्र पवारखेड़ा में आयोजित किया गया,कार्यक्रम में अरविंद सिंह सयुक्त संचालक लोक शिक्षण नर्मदा पुरम के मुख्य आतिथ्य में मा सरस्वती जी पूजन करने के बाद स्वागत सत्कार उपरांत श्री सुदीप गौर ने कार्यक्रम प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया एवम् प्रशि्क्षणार्थियों को इस प्रशिक्षण की मुख्य भूमिका एवम् उद्देश्य से अवगत कराया गया,पीरामल फाउंडेशन से सुश्री विधोत्मा एवम् सुश्री शिवांगी सिंह के नेतृत्व में उच्च गुणवत्ता शिक्षा के सम्पूर्ण प्रयास के लिए यह प्रशिक्षण कार्यक्रम एक गौरव मय नई उपलब्धि दिलाएगा आज पूरे देश में नई शिक्षा नीति लागू हो गई है जो स्वर्णिम भारत के लिए एक अविस्मरणीय रहेगी निकट भविष्य को देखते हुए विज्ञान विषय के सरलतम उपायों के बारे में यह एक नवोन्मेष प्रयास है, कार्यक्रम में लगभग 32 प्रशिक्षणार्थी शिक्षकों के लिए आवास व्यवस्था भोजन व्यवस्था प्रैक्टिकल सुविधा हेतु श संदीप सिंह, अश्वनी मालवीय एवं सहयोगी लोक सेवक द्वारा समुचित व्यवस्था की गई है कार्यक्रम में सी एम् राइज पवारखेड़ा विद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार शुक्ला एवम् संदीप सिह नीखर, राजेश शर्मा प्राचार्य शासकीय एस पी एम् विद्यालय होशंगाबाद,आशीष चटर्जी संचालक स्प्रिंग डेल कान्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल होशंगाबाद की गरिमामय उपस्थिति रही कार्यक्रम का संचालन सुदीप गौर प्रशिक्षण प्रभारी ने किया,प्रशिक्षण में बैतूल,हरदा,नर्मदापुरम के 32प्रतिभागियों ने प्रतिनिधित्व किया।



