नई शिक्षा नीति 2020 : सफलता के 2 वर्ष पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

सिवनी मालवा। शासकीय कुसुम स्नातकोत्तर महाविद्यालय सिवनी मालवा में “नई शिक्षा नीति 2020 सफलता के 2 वर्ष” कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कुसुम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरके रघुवंशी के द्वारा किया गया। इस अवसर पर आयोजित प्रश्न मंच प्रतियोगिता में चार टीमों का गठन किया गया जो क्रमशः A, B, C एवं D थी। प्रतियोगिता में तीन राउंड के माध्यम से विद्यार्थियों से राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर आधारित प्रश्न पूछे गए। इस प्रतियोगिता में टीम C ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिसमें आदर्श यदुवंशी, नमन वर्मा एवं शुभम राजपूत प्रतिभागी थे। टीम D ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया जिसमें राधिका जयसवाल, शिवानी वर्मा एवं राधिका प्रजापति प्रतिभागी थी। तृतीय स्थान टीम B ने प्राप्त किया जिसमें हेमंत अमित यादव एवं दुर्गेश यादव प्रतिभागी थे। प्रश्न मंच के निर्णायक प्रोफेसर एसके अग्रवाल एवं संयोजक डॉ एस के सोनी थे। कार्यक्रम का संचालन प्रशांत चौरसिया के द्वारा किया गया।
हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष गजानंद वास्कले ने बताया कि इस अवसर पर “गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समग्र विकास” विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रिया लोवंशी बी ए तृतीय वर्ष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, राधिका जयसवाल बीएससी तृतीय वर्ष ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा पूर्णिमा जलुरिया बी ए तृतीय वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका में प्रोफेसर एसके अग्रवाल, पीएन परते, प्रशांत चौरसिया रहे तथा कार्यक्रम का संचालन रमाकांत सिंह द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता कार्यक्रम की प्रभारी श्रीमती विजयश्री मालवीय ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर राधिका जयसवाल बीएससी तृतीय वर्ष, द्वितीय स्थान पर शिखा जैन बीकॉम प्रथम वर्ष एवं तृतीय स्थान पर गायत्री पवार बीकॉम प्रथम वर्ष रहीं।
कार्यक्रम के संयोजक प्रोफेसर एसके अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया तथा इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के डॉ कल्पना स्थापक, प्रो एससी अग्रवाल, डॉ एके यादव, डॉ एसके झा, डॉ एसके सोनी, डॉ योगेश खंडेलवाल, डॉ जया कैथवास, डॉ आरती पडियार, श्रीमती विजयश्री मालवीय, कमल सिंह अहिरवार, नवनीत सोनारे, प्रेम नारायण परते, श्रीमती गीता डोंगरे, गजानंद वास्कले, डॉ मोहन सिंह गुर्जर, रमाकांत सिंह, डॉ रश्मि सोनी, डॉ अतुल गौर, श्रीमती सुमन यादव, प्रशांत चौरसिया तथा समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।



