सिवनी मालवा

एसडीएएम महाविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस

’’ हम अपनी इच्छानुसार अपने बच्चो को नही बना सकते। हमें उन्हे उसी रूप में स्वीकारना होगा जिस रूप में भगवान ने उन्हे हमें दिया है।’’ 14 नबम्बर, 2022 को एस.डी.ए.एम महाविद्यालय सिवनी मालवा द्वारा ’’ पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नहरू के जन्म दिवस एवं बाल दिवस के उपलक्ष्य में महाविद्यालय में बाल मेला एवं सलाद डेकोरेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर  महाविद्यालय के समस्त विद्यार्थी एवं शिक्षक बडे हर्ष एवं उल्लास के साथ सम्लित हुये। शिक्षको द्वारा समस्त विद्यार्थियों को बाल दिवस के अवसर पर उपहार दिये गयें , कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए जिसमें शिक्षको में छुपे हुए बच्चो की झलक दिखाई दी। शिक्षको ने समस्त विद्यार्थियों को अपने सफल जीवन के लिये मंगल कामनाऐं की।
इस कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्या- श्रीमति श्वेता उपाध्याय ,रजिस्ट्रार- राजेश कुशवाहा एवं महाविद्यालय के समस्त स्टॉफ ने अपनी उपस्थिति देकर छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!