सिवनी मालवा

विश्व हिंदू परिषद ने महाभियान चलाकर बनाया हितचिंतक

ग्रामों एवं नगर के घर घर जाकर बनाए हितचिंतक

सिवनी मालवा। 13 नवंबर को विश्व हिंदू परिषद ने हितचिंतक महाभियान चलाकर वस्ती ग्रामों में घर घर जाकर हितचिंतक बनाया।
उक्त जानकारी देते हुए बजरंग दल ग्रामीण प्रखंड संयोजक हरिओम पाल नगर अभियान प्रभारी नरेश जायसवाल ने बताया की विश्व हिंदू परिषद विभाग मंत्री शिव राठौर के मार्गदर्शन में विश्व हिंदू परिषद द्वारा देश भर में हितचिंतक अभियान 6 नवंबर से 20 नवंबर तक देशभर में हिंदू हिचिंतक अभियान चलाया जा रहा है इसी के साथ ही आज 13 नवंबर को पूरे देश में हित चिंतक का महा अभियान चलाया गया। आज विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर आज प्रातः 9: हरदा नाका स्थित श्री हनुमान मंदिर में भगवान की पूजा करते हुए विश्व हिंदू परिषद विभाग मंत्री शिव राठौर के मार्गदर्शन में जिला सह मंत्री सनुप सिंह यदुवंशी मंदिर के पूज्य पुरोहित संतोष शास्त्री की उपस्तिथि में इस महा अभियान का शुभारंभ किया महा हितचिंतक अभियान में आज कार्यकर्ता प्रत्येक ग्रामों में नगर की प्रत्येक बस्ती गलियों में प्रत्येक परिवारों तक घर घर जाकर टोलियो के साथ प्रत्येक हिंदू परिवारों में विश्व हिंदू परिषद का हित चिंतक बनाया गया नगर के शिक्षक कालोनी शंकर मंदिर कालोनी गोर मोहल्ला ठाकुर मोहल्ला बलराम पटेल कालोनी स्टेट बैंक कालोनी राम नगर दो पीपल बाबा कालोनी एवं नगर की प्रत्येक वस्ती गलियों में जाकर हितचिंतक बनाया।
आज 50 से अधिक ग्रामो मे 250 कार्यकर्ताओ ने एवं नगर के प्रत्येक वस्ती मे 50 से अधिक कार्यकर्ताओ ने नगर मे अभियान चलाकर हजारों हिन्दू परिवारों को हित चिंतक बनाया गया.
विश्व हिंदू परिषद हितचिंतक महा अभियान में विश्व हिंदू परिषद विभाग मंत्री शिव राठौर जिला सह मंत्री सनुप सिंह यदुवंशी नरेश जयासवाल ग्रामीण प्रखंड मंत्री उमेश अंकिले नगर अध्यक्ष उपाध्यक्ष बंटी बैरागी बजरंग दल ग्रामीण प्रखंड संयोजक हरिओम पाल नगर सेवा प्रमुख विनोद रघुवंशी नगर समरसता प्रमुख प्रवीण खेले राम सिंह यादव गुड्डू रघुवंशी नगर सह सयोजक निक्की राठौर अभय सोनी

Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!