नर्मदापुरम

सोशल मीडिया और आईटी विभाग का “सुघोष“ अभियान 11 से पहले चरण में प्रशिक्षकों का होगा प्रशिक्षण

नर्मदापुरम। भारतीय जनता पार्टी सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग “सुघोष“ अभियान के माध्यम से मंडल स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित करेगा। जिसके पहले चरण में प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण 11 नवम्बर को भाजपा प्रदेश कार्यालय में होगा। प्रशिक्षण वर्ग के इस अभियान को सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग ने सुघोष नाम दिया है।

सोशल मीडिया और आई टी विभाग के “सुघोष“ अभियान के अंतर्गत प्रदेश के 64 हजार से अधिक बूथों से प्रत्येक बूथ पर 2 कार्यकर्ता को मंडल स्तर पर सोशल मीडिया व आईटी का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिस क्रम में प्रशिक्षण देने वाले प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण प्रदेश कार्यालय भोपाल में 11 नवम्बर को आयोजित हो रहा है। प्रशिक्षण वर्ग मे मुख्य रूप से मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश प्रभारी श्री मुरलीधर राव, प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद शर्मा, प्रदेश मंत्री एवं सोशल मीडिया आईटी प्रभारी श्री रजनीश अग्रवाल, सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक श्री अभिषेक शर्मा, आईटी प्रदेश संयोजक श्री अमन शुक्ला प्रशिक्षकों को विभिन्न सत्रों के माध्यम से प्रशिक्षण देंगे।

सोशल मीडिया जिला प्रभारी गजेंद्र चौहान ने बताया कि “सुघोष“ नामक शंख का वादन महाभारत के युद्ध प्रारंभ होने के पूर्व नकुल ने किया था। इसकी ध्वनि नकारात्मक शक्तियों के विध्वंस के लिए उपयोग की गई थी। विपक्षी राजनीतिक दल और उनके राजनीतिक संरक्षण में टुकड़े टुकड़े गैंग के रूप में नकारात्मक शक्तियां लगातार समाज घातक षड्यंत्र रचती हैं। जो समय-समय पर एक्सपोज होती भी रहती हैं, ऐसी शक्तियों को सोशल मीडिया के माध्यम से समाप्त करने के लिए लोकतांत्रिक और संवैधानिक तौर पर अपनी अभिव्यक्ति को धारदार बनाने के लिए प्रशिक्षण अभियान का नाम “सुघोष“ रखा गया है।

Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!