नर्मदापुरम

भाजपा अ.जा. मोर्चा ने चलाया बस्ती संपर्क अभियान

नर्मदापुरम। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा बस्ती संपर्क अभियान पूरे जिले में चलाया जा रहा है। जिसके माध्यम से अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ता नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों की अनुसूचित जाति बाहुल्य बस्ती में घर घर जाकर प्रदेश एवं केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं अजा वर्ग के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दे रहे है।
इस अभियान के मंडल प्रभारी एवं अ.जा. मोर्चा जिला कार्यालय मंत्री राम सागर ने बताया कि गुरूवार को नर्मदापुरम नगर मंडल के वार्ड 27 में जाकर नागरिकों से संपर्क किया एवं प्रदेश एवं केन्द्र सरकार द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। अभियान में जिला महामंत्री प्रसन्ना हर्णे, जिला कार्यकारिणी सदस्य मनीषा सिंगारिया, केशव उर्मिल, पार्षद बिंदिया मांझी, मंडल अध्यक्ष रवेन्द्र मेषकर, सोशल मीडिया प्रभारी राजू आसरे, सोशल मीडिया शिवांशु सिंगारिया उपस्थित थे।
Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!