नर्मदापुरम

कलेक्टर एवं एसपी ने पिपरिया में किया डबल लॉक गोदाम का औचक निरीक्षण

 

कलेक्टर नर्मदापुरम श्री नीरज कुमार सिंह एवं पुलिस  अधीक्षक डॉ गुरकरन सिंह ने गुरुवार को पिपरिया में डबल लॉक गोदाम का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने यहां डबल लॉक गोदाम प्रभारी से खाद की उपलब्धता एवं वितरण की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने किसानों से भी रूबरू चर्चा की। कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिए बिना किसी परेशानी के किसानों को खाद का वितरण किया जाए। केंद्र पर व्यवस्थाएं सुदृढ़ रहें। छाव, कुर्सी पेयजल आदि की व्यवस्थाएं भी केंद्र पर की जाए। उन्होंने डबल लॉक गोदाम में लगाए गए शासकीय अधिकारियों को  व्यवस्थित ढंग से किसानों को खाद का वितरण कराने के निर्देश दिए।

     निरीक्षण के दौरान एसडीएम पिपरिया श्री नितिन टाले, तहसीलदार पिपरिया श्री राजेश बोरासी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।

 

Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!