उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी प्रमोद शुक्ला ने किया विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण

9 नवंबर से प्रारंभ मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 के तहत आयोजित हो रही गतिविधियों का गुरुवार को नर्मदापुरम में उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राज्य निर्वाचन आयोग श्री प्रमोद शुक्ला ने निरीक्षण किया।
श्री शुक्ला ने नर्मदापुरम नगर के शहरी बूथ क्रमांक 57, 58, 59 और विधानसभा सिवनीमालवा 136 के बूथ क्रमांक 285, 286, 287 पर पहुंचकर यहां पर निरीक्षण कर बीएलओ को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उप निर्वाचन अधिकारी जिला नर्मदापुरम श्रीमती वंदना जाट, तहसीलदार श्री शैलेन्द्र बड़ोनिया तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।
उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदेश में फोटो निर्वाचक नामावली के संबंध में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी किया गया है। जिसके तहत 1 जनवरी 2023 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले मतदाताओं के नाम जोड़ने तथा मृत हो चुके व अन्य स्थानों पर शिफ्ट हो चुके मतदाताओं के नाम हटाने एवं नामों में संशोधन की कार्यवाही 9 नवम्बर से 8 दिसम्बर के बीच होगी।
दावे आपत्तियों का निराकरण कर इस संबंध में दावे आपत्ति आज से 8 दिसम्बर तक बूथ लेबल पर प्राप्त की जाएंगी। दावें आपत्तियों का निराकरण 26 दिसम्बर तक किया जाना है तथा इसके बाद निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी 2023 को होगा।



