नर्मदापुरम
Trending

17 साल से अधिक आयु वाले मतदाता सूची में नाम जुड़वाने दे अग्रिम आवेदन

जिले के युवा जो 17 साल से अधिक की आयु पूरी कर ली है वह अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए अग्रिम रूप से आवेदन दे सकता है। उसे दोबारा आवेदन देने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 18 साल की आयु पूरी करते ही उसका नाम मतदाता सूची में जुड़ जाएगा। मतदाता ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम का उपयोग कर अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए फॉर्म भर सकता है।

9 नवंबर से मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 कार्यक्रम की शुरूआत हुई। मतदाताओं को जागरूक करने कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। 17 साल से अधिक आयु वाले युवा अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए अग्रिम रूप से आवेदन दे सकते हैं। सूची में नाम जुड़वाने के लिए कही भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सभी लोग अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करवायें। परिवार, पास पड़ोस के लोगों को भी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, हटाने, सहित अन्य गतिविधियों के बारे में जागरूक करें।

स्पीड पोस्ट से घर पहुँचेगा वोटर आईडी कार्ड

मतदाता पहचान-पत्र के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं है। आपका वोटर आईडी कार्ड स्पीड़ पोस्ट से आपके घर तक पहुँच जाएगा। मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 के दौरान सभी मतदान केंद्रों पर सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बीएलओ मौजूद रहेंगे।

Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!