कृषिसिवनी मालवा

भारतीय किसान संघ ने की किसानों की समस्याओं पर बैठक, एसडीएम को ज्ञापन सौंप निराकरण की मांग

भारतीय किसान संघ की मासिक बैठक कृषि उपज मंडी में रखी गई रखी गई जिसमें खरीफ फसलों के उपार्जन, आगामी रबी फसल से पूर्व व्यवस्थाओ पर चर्चा की गई।
संघ द्वारा बैठक के पश्चात अनुविभागीय अधिकारी को किसानों कि ज्वलंत समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की गई प्रत्येक सहकारी समिति में एक दिन के अंतराल से चार गाड़ी रासायनिक खाद दिया जाए ताकि किसानों को खाद आसानी से उपलब्ध हो सके।
रासायनिक खाद को सहकारी समितियों में मिलने की प्रक्रिया को शिथिल किया जाए।

किसानों को 0% ब्याज दर पर ऋण खाते पर रासायनिक खाद उपलब्ध कराए जाएं। व्यापारियों के द्वारा रासायनिक खाद के साथ किसानों को अन्य वस्तु खरीदने को मजबूर किया जा रहा है या अधिक दाम पर बेचा जा रहा है शीघ्र ही जांच करवा कर व्यापारियों पर कार्रवाई की जाए। कई जगह सोयाबीन की फलियों में दाना नहीं बन पाया है फलिया खाली रह गई है शीघ्र सर्वे कराकर राहत राशि एवं बीमा प्रदान किया जाए। तवा बांध से मुख्य नहर में 28 अक्टूबर को नर्मदा पुरम जिले मैं सिंचाई के लिए पानी छोड़ा जाय एवं पानी छोड़ने से पहले सभी नेहरों का सफाई एवं मरम्मत कार्य शीघ्र कराया जाए। ग्रीष्मकालीन असमय बारिश ओलावृष्टि होने के कारण तहसील के ग्राम खपरिया सुरंगी कालयखेडी रेहडा मैं मूंग की फसल का नुकसान हुआ था और सर्वे भी हुआ था पर अभी तक राहत राशि नहीं दी गई है शीघ्र राहत राशि दी जाए। तहसील क्षेत्र में जले हुए ट्रांसफार्मर तत्काल बदले जाए एवं सभी सब स्टेशन पर पांच पांच ट्रांसफार्मर रखे जाएं झूलते हुए तारों की मरम्मत कार्य एवं केबल वायर टूटे हुए को तत्काल बदला जाए।

ज्ञापन देने वालों मे  तहसील अध्यक्ष शंकर सिंह पटेल, तहसील मंत्री रामेश्वर जाट, तहसील मीडिया प्रभारी नितेश भारद्वाज, नगर अध्यक्ष अभय गौर,संभागीय सदस्य अलताप लौवंशी,रजत भारद्वाज, के.के.मालवीय उपस्थित रहे।

Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!