सिवनी मालवा

हाई स्कूल ग्राउंड में पटाखा मार्केट नहीं लगाया जाए : जिला कांग्रेस सचिव

आशुतोष रघुवंशी ने सौंपा एसडीएम अनिल जैन को ज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी सचिव आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि फटाके मार्केट से जनसुविधा को दृष्टिगत रखते हुए शहर से प्रथक रखने को लेकर अनुविभागीय अधिकारी अनिल जैन को सौंपा गया। हाई स्कूल ग्राउंड बच्चो के खेलने का स्थान है, और शहर का एक मात्र बड़ा ग्राउंड है न की फटाके बाजार लगाने के लिये। बारूद विकय की अनुमति जल सामान्य रोजाना जीवन व्यतीत से कितना दूर होना चाहिए हमसे बेहतर आप समझ सकते हैं एवं कितनी दूरी पर होना चाहिए हमसे बेहतर आप समझ सकते है एवं कितनी दूरी पर होना चाहिए नगर से। नियम मे क्या लिखा है यह हमसे बेहतर आप जानते है।

आशुतोष रघुवंशी का कहना है कि पटाका बाजार में लगभग 100 दुकान लगती है यह दुकानदार कम से कम 1,00,000/- रू. से अधिक राशि के फटाके विकय के लिये कय करता है। उस हिसाब से लगभग 100 दुकान लगभग एक करोड़ रूपये के लगभग फटाके की बिक्री राशि होती है तो हाई स्कूल ग्राउंड के आस पास शासकीय गर्ल्स स्कूल है स्कूल ग्राउंड मे ही बॉयज स्कूल है लगभग दोनो स्कूल के बच्चे मिलाकर तीन हजार की संख्या है। उसके पश्चात शिक्षक कॉलोनी ब्यास कॉलोनी शहीद पटेल कॉलोनी . तवा कॉलोनी, शंकर मंदिर कॉलोनी मिलकर लगभग सात हजार की जनसंख्या आसपास रहती है।

फटाका मार्केट दिवाली के चार दिन पहले से चार दिन बाद तक संचालित रहती है। नगर के लोग दिवाली के तीन से चार दिन पहले से चार दिन बाद तक संचालित रहती है पर नगर के लोग दिवाली के तीन दिन पहले से पठाके जलाना एवं आतिशबाजी चालू कर देते है जन समान्य से पठाका बाजार नजदीक होने के कारण आतिशबाजी से फटाका बाजार का कोई अग्नि का कण चला जाता है तो हाई स्कूल ग्राउंड मे लगने वाले बाजार में बड़ी दुर्घटना हो सकती है जिससे नगर एवं आसपास में रहने वाले जन्म सामान्य को हानी होने की बड़ी आशंका है एवं स्कूल में बच्चे पड़ने जाते है जहा जनहानी की बड़ी आशंका है।

कोई बड़ा हादसा से बचना एवं नगर की सुरक्षा को देखते हुए शहर से बाहर हरदुल बाबा ग्राउंड जहाँ हमेशा से फटाका बाजार लगता है जहाँ कभी कोई दुर्घटना नही हुई है एवं वहाँ लम्बी चोड़ी जगह होने के कारण जनसामान्य की दुर्घटना होने की संभावना नहीं होती है। बाहर अन्य जगह पर भी फटाका बाजार लगाया जा सकता है। शहर से जनसमान्य जीवन से दूर हो जिससे खेलने कूदने के लिये बच्चो को न परेशानिया हो गर्ल्स स्कूल बॉयज स्कूल आस पास के रहवासियों को जनहानी की आपदा न हो और आस पास के रहवासी अपनी दिवाली शुभ मंगल मे एवं अच्छी बना सके निवेदन है कि इस अति गंभीरता से लेते हुए नगर से बाहर फटाका मार्केट लगाया जाये जो हमेशा होता आया है।

आशुतोष रघुवंशी का कहना है कि जिला कांग्रेस सचिव होने के नाते मैं एसडीएम से लिखित मे लेना चाहता हूँ कि कल को कोई दुर्घटना होती है तो उसका जवाबदार कौन होगा या फिर एसडीएम लिख कर दे दे की कोई दुर्घटना होने की स्थिति में जवाबदार प्रशासन होगा ।

Sanskriti Kutumb

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!